कर्नाटकः पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी केस की जांच में देरी, इंस्पेक्टर निलंबित
कर्नाटकः पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी केस की जांच में देरी, इंस्पेक्टर निलंबित
- हुबली ग्रामीण पुलिस के इंस्पेक्टर सस्पेंड
- नारेबाजी मामले में जांच में देरी का आरोप
कर्नाटक में हुबली ग्रामीण पुलिस के इंस्पेक्टर जैक्सन डिसूजा को लंबित मामलों में कर्तव्य निर्वाह में शिथिलता को लेकर निलंबित कर दिया गया है. जैक्सन डिसूजा उस मामले में जांच अधिकारी थे, जिसमें 3 कश्मीरी छात्रों पर कथित तौर पर पाक समर्थक नारे लगाने का आरोप था.
इन कश्मीरी छात्रों को कोर्ट ने तकनीकी आधार पर जमानत दे दी. वहीं दक्षिणपंथी संगठनों ने इस केस में चार्जशीट दायर करने में देर करने का इंस्पेक्टर जैक्सन डिसूजा पर आरोप लगाया था.
असल में, इस साल 15 फरवरी को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कश्मीर के 3 छात्र आशिक सोफी, तालिब मजीद और अमीर वानी ने कथित तौर पर छात्रावास के कमरों में रहते हुए पाक समर्थक नारे लगाए थे. हुबली पुलिस ने तुरंत इन छात्रों को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया और बेलगाम के हिंगला जेल भेज दिया था.
उत्तरी रेंज के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक जांच अधिकारी को मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए 90 दिनों का समय दिया जाता है, जो इसमें नहीं हुआ था.

No comments
have you douth please say to me