Home
/
Hindi News/ मूवी मसाला/फिल्मी ख़बरें
/
कोरोना योद्धा की बेटी का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को वीडियो संदेश- इंस्पेक्टर बनना चाहती हूं
कोरोना योद्धा की बेटी का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को वीडियो संदेश- इंस्पेक्टर बनना चाहती हूं
कोरोना योद्धा की बेटी का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को वीडियो संदेश- इंस्पेक्टर बनना चाहती हूं
दिवंगत कोरोना योद्धा की पत्नी ने जहां सीएम को भाई बनाकर पत्र लिखा है तो वहीं बेटी ने मामा के नाम एक वीडियो बनाया है और कहा है कि वो बड़ी होकर इंस्पेक्टर बनना चाहती हैं.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान- पत्नी ने सीएम को भाई बता पत्र लिखा
- सीएम के नाम वीडियो बना भेजा संदेश
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करीब महीने भर पहले अस्पताल में दम तोड़ने वाले एक कोरोना योद्धा की पत्नी और बेटी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मार्मिक अपील की है. पत्नी ने जहां सीएम को भाई बनाकर पत्र लिखा है तो वहीं बेटी ने मामा के नाम एक वीडियो बनाया है और कहा है कि वो पढ़ लिखकर बड़ी होने के बाद इंस्पेक्टर बनना चाहती हैं.
दरअसल, भोपाल के सबसे बड़े कोरोना हॉटस्पॉट जहांगीराबाद के पुलिस स्टेशन में डायल 100 के पायलट योगेंद्र सोनी की करीब एक महीने पहले अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. योगेंद्र की मां, पत्नी और बेटा कोरोना पॉजिटिव थे और उनका भोपाल के अस्पताल में इलाज चल रहा था.
योगेंद्र की बेटी तनिष्का
हालांकि तीनों कोरोना को हराकर स्वस्थ होने के बाद घर वापस आ गए थे, लेकिन परिवार इसकी खुशी मना पाता उससे पहले ही योगेंद्र की तबीयत बेहद खराब हो गई जिसके बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. योगेंद्र को किडनी की समस्या थी और उनका डायलिसिस भी हो चुका था.
अब कोरोना योद्धा योगेंद्र की मौत के बाद परिवार के सामने रोज़ी-रोटी का संकट आन पड़ा है. योगेंद्र की पत्नी ने सीएम शिवराज को पत्र लिख अपील की है कि उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाए जिससे कि वो अपने दोनों बच्चों का पेट पाल सके और उनको अच्छी शिक्षा दे सके जिससे दोनों बड़े होकर अच्छी नौकरी कर सकें और अच्छा जीवन जी सकें.
वहीं योगेंद्र की बेटी तनिष्का ने सीएम शिवराज के नाम वीडियो बनाया है. वीडियो में तनिष्का ने कहा है कि 'मैं बड़े होकर पुलिस इंस्पेक्टर बनना चाहती हूं और पापा का सपना पूरा करना चाहती हूं. मैं अच्छे स्कूल में पढ़ना चाहती हूं आप प्लीज़ मेरी मदद करें.'
कोरोना योद्धा की बेटी का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को वीडियो संदेश- इंस्पेक्टर बनना चाहती हूं
Reviewed by covid 19
on
June 12, 2020
Rating: 5
No comments
have you douth please say to me