तेल की कीमतें,
लगातार 14वें दिन बढ़े तेल के दाम, पढ़ें शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें
पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला लगातार 14वें दिन भी जारी रहा. वहीं, पीएम मोदी ने कोरोना के खिलाफ जंग में मजबूत इम्यूनिटी को ही सुरक्षा कवच बताया है. पीएम मोदी ने लोगों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घर में ही योग करने की अपील की. दिल्ली में कोरोना से संक्रमितों को अनिवार्य रूप से संस्थागत क्वारनटीन में रहना होगा. इसके अलावा चीन ने गलवान घाटी पर दावा करते हुए कहा है कि भारतीय सेना ने सीमा पार की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को छठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी लोगों से घर पर ही परिवार के साथ योग करने की अपील की है. इतना ही नहीं कोरोना महामारी को देखते हुए पीएम मोदी ने लोगों से योग के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखने की अपील की है. पीएम ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ मजबूत इम्यूनिटी ही सुरक्षा कवच है.
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए पांच दिन सरकारी क्वारनटीन में रहना अनिवार्य होगा. नए आदेश के मुताबिक अब कोई भी व्यक्ति अगर कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे सीधे पांच दिनों के लिए अनिवार्य संस्थागत क्वारनटीन भेजा जाएगा. इसके बाद ही किसी व्यक्ति को होम आइसोलेशन में भेजा जाएगा, लेकिन अगर लक्षण हैं तो आगे उसी हिसाब से क्वारन्टीन सेन्टर या हॉस्पिटल में भेजा जाएगा.
पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार 14वें दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 51 पैसे जबकि डीजल 61 पैसे महंगा हो गया है. इस बढ़त के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.88 रुपये प्रति लीटर हो गई है तो वहीं डीजल 77.67 रुपये प्रति लीटर के भाव पर है. लगातार 14 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 7.62 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल की कीमत 8 रुपये प्रति लीटर से अधिक बढ़ गई है.
4-
लद्दाख की जिस गलवान घाटी की रक्षा में चीनी सेना से हिंसक संघर्ष के दौरान हमारे 20 जवान शहीद हो गए, उसको लेकर चीन अब दावा कर रहा है कि यह चीन का ही हिस्सा है. इतना ही नहीं चीन का कहना है कि कई वर्षों से वहां चीनी सुरक्षा गार्ड गश्त कर रहे हैं और अपनी ड्यूटी निभाते रहे हैं.
नेपाल और चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टियों ने शुक्रवार को एक वर्चुअल मीटिंग की. वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई इस बैठक में दोनों देशों ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की. इसके साथ ही पार्टी और सरकार चलाने के अपने अनुभव साझा किए. नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल और उप-प्रधानमंत्री ईशोर पोखरेल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वरिष्ठ चीनी नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया.

No comments
have you douth please say to me