नशे में की या था ऐसी हरकत कि डॉक्टर भी रह गए हैरान, सर्जरी से बची जान
नशे में की या था ऐसी हरकत कि डॉक्टर भी रह गए हैरान, सर्जरी से बची जान
एक व्यक्ति को गुरुवार को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद नागपट्टिनम सरकारी अस्पताल में लाया गया. स्कैन रिपोर्ट में पेट में शीशे की बोतल देखकर डॉक्टर हैरान रह गए.
सांकेतिक तस्वीर (Getty Images)- एक 29 वर्षीय व्यक्ति के पेट से निकली बोतल
- मलाशय से पेट में डाल ली थी शीशे की बोतल
तमिलनाडु के नागापट्टिनम जिले में एक विचित्र मामला सामने आया है. जिला अस्पताल में एक शख्स के पेट में शराब की बोतल पाए जाने से डॉक्टर हैरान रह गए.
असल में, एक 29 वर्षीय व्यक्ति को 28 मई, गुरुवार को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद नागपट्टिनम सरकारी अस्पताल में लाया गया.
जब मेडिकल जांच की गई तो डॉक्टरों की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा है. स्कैनिंग रिपोर्ट में पेट में शीशे की सबूत बोतल देखकर डॉक्टर हैरान रह गए.
शुक्रवार को 2 घंटे की लंबी सर्जरी के बाद उस शख्स के पेट से शीशे की बोतल को निकाला जा सका. जब उस शख्स को होश आया तो उसने बताया कि धुत नशे की स्थिति में उसने मलाशय के रास्ते बोतल अंदर डाल ली थी.
तमिलनाडु का यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब धीरे धीरे कोरोना लॉकडाउन खुल रहा है. लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें बंद रहीं. हालांकि बाद के चरणों में राज्य सरकारों ने शराब की दुकानों को केंद्र की गाइडलाइंस और कोरोना प्रोटोकॉल के हिसाब से खोलना शुरू किया.
लॉकडाउन में शराब की दुकानें खुलीं तो कई जगह लोग सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा या फिर राज्य सरकारों ने शराब बेचने की नई व्यवस्था की.
नशे में की या था ऐसी हरकत कि डॉक्टर भी रह गए हैरान, सर्जरी से बची जान
Reviewed by covid 19
on
June 15, 2020
Rating: 5
No comments
have you douth please say to me