
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार ये सूर्य ग्रहण विशेष सूर्य ग्रहण है। इसका सूतक काल 12 घंटे पहले ही लग गया था। इस दौरान सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे। अब अगला चंद्र ग्रहण दिसबंर में लगेगा। इस साल 14 दिसंबर को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण पैसेफिक, साउथ अमेरिका और अंटार्कटिका में दिखेगा। वहीं अगले साल 10 जून 2021 को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण अमेरिका, यूरोप और एशिया में दिखेगा। इसके अलावा 4 दिसंबर 2021 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण अंटार्कटिका, साउथ अफ्रीका, अटलांटिक में लगेगा।
सूतक काल में घर में पानी और खाने की चीजों में तुलसी डालकर रखते हैं। कहते हैं कि इससे खाने-पीने की चीजें दूषित नहीं होती हैं। सूर्य ग्रहण के बाद तुलसी को पानी और खाने से निकाल दिया जाता है। सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लेना चाहिए। ग्रहण के बाद मंदिर सहित घर की सफाई करने के बाद ही मंदिर में पूजा की जाती है। ग्रहण के बाद दान पुण्य जरूर करना चाहिए।
सूर्यग्रहण कब लगेगा
Reviewed by covid 19
on
June 21, 2020
Rating: 5
No comments
have you douth please say to me