All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

महाराष्ट्र बोर्ड आज जारी नहीं करेगा रिजल्ट

 महाराष्ट्र बोर्ड आज जारी नहीं करेगा रिजल्ट

Maharashtra HSC Result 2020: ऐसा कहा जा रहा था कि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं क्लास (HSC Result) का रिजल्ट आज जारी होगा. लेकिन बोर्ड के अनुसार आज यानी बुधवार को रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा.

प्रतीकात्मक फोटोप्रतीकात्मक फोटो

Maharashtra Board 12th Result 2020: ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं क्लास (HSC Result) की परीक्षाओं का रिजल्ट 10 जून को जारी करेगा. लेकिन अभी इस परीक्षा का र‍िजल्ट जारी होने की कोई तिथ‍ि घोष‍ित नहीं की गई है.
इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते बोर्ड अभी तक 12वीं की सभी उत्तरपुस्तिकाओं की मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाया है. बता दें कि महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने पहले ही यह संकेत दे दिया था कि महाराष्ट्र बोर्ड को 12वीं क्लास के परीक्षा परिणाम जारी करने में देरी हो सकती है.
बता दें कि देश में लॉकडाउन लागू होने से पहले ही महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं क्लास की परीक्षाएं पूरी कर ली थीं लेकिन रिजल्ट को लेकर फिर भी देरी हो रही है. कोरोना वायरस महामारी से बिगड़े हालात को देखते हुए बोर्ड ने घोषणा की थी कि ज्योग्राफी का पेंडिंग एग्जाम अब आयोजित नहीं किया जाएगा, बल्कि स्टूडेंट्स को इंटरनल इवैल्यूएशन के आधार पर एवरेज नंबर दिए जाएंगे.
बता दें कि पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं क्लास का रिजल्ट 28 मई को जारी किया था, जिसमें 85.88 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे. इस परीक्षा में 82.40 फीसदी लड़के सफल हुए थे जबकि लड़कियों ने 90.25 फीसदी के साथ बाजी मार ली थी. पिछले साल 12वीं की आर्ट स्ट्रीम में 76.45 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे. कॉमर्स में 88.28 फीसदी और साइंस में 92.60 फीसदी स्टूडेंट्स को सफलता मिली थी.
बता दें कि महाराष्ट्र 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी. महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) रिजल्ट के बारे में ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी देगा.

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...