बिहार रेजिमेंट के सम्मान में सेना ने ट्वीट किया वीडियो, कहा- ‘बैट्स नहीं, वे बैटमैन’

भारत-चीन सैनिकों के बीच पिछले हफ्ते लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे, जिनमें 16 सैनिक बिहार रेजिमेंट के थे। भारतीय सेना ने बिहार रेजिमेंट के सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सोमवार को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा मारे गए बिहार रेजिमेंट के शहीद जवानों को सलामी दी थी, जिसके बाद भारतीय सेना ने शनिवार को एक वीडियो के साथ ट्वीट किया है।
भारतीय सेना की उत्तरी कमान ने अपने ट्विटर अकाउंड से वीडियो ट्वीट कर बिहार रेजीमेंट की शौर्य गाथा दिखाई गई है। इस ट्वीट के साथ ही लिखा है कि भारतीय सेना कारगिल के 21 साल...ध्रुव योद्धाओं की गाथा और बिहार रेजीमेंट के शेर लड़ने के लिए जन्में हैं, वे बैट नहीं बैटमैन हैं। हर सोमवार के बाद मंगलवार आता है। 'बजरंग बली की जय'
आज का न्यूज़
Reviewed by covid 19
on
June 22, 2020
Rating: 5
No comments
have you douth please say to me