आनंद विहार आइसोलेशन कोच के लिए रिजर्व प्लेटफॉर्म स्टेशन से नहीं चलेंगी ट्रेन,
आनंद विहार आइसोलेशन कोच के लिए रिजर्व प्लेटफॉर्म स्टेशन से नहीं चलेंगी ट्रेन,
- आनंद बिहार स्टेशन से अब नहीं चलेंगी ट्रेन
- दिल्ली में 41000 से ज्यादा कोरोना मरीज
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या ने रफ्तार पकड़ ली है. दिल्ली में अब हर रोज दो हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो रही है. दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 41182 तक पहुंच गए हैं. इस बीच सूत्रों का कहना है कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सभी प्लेटफॉर्म को आइसोलेशन कोच के लिए रिजर्व किया जाएगा.
दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं अब सूत्रों का कहना है कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन के लिए 15 जून, 2020 से कोई ट्रेन सेवा नहीं होगी. सभी प्लेटफॉर्म को आइसोलेशन कोच की तैनाती के लिए आरक्षित किया जाएगा.
दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों को दूसरे रेलवे स्टेशन पर ट्रांसफर कर दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में आनंद विहार स्टेशन से चलने वाली सभी पांच ट्रेनें अब पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से संचालित होंगी.
प्लेटफॉर्म पर बनेंगे आइसोलेशन कोच
शाह ने की बैठक
बता दें कि दिल्ली में कोरोना से निपटने को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की. इसके बाद अमित शाह ने शाम 5 बजे नगर निगम के मेयर और अधिकारियों के साथ बैठक में कोरोना को लेकर चर्चा की. इस बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद रहे.
दिल्ली को रेलवे कोच
वहीं दिल्ली में कोरोना की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है. मरीजों की बढ़ती तादाद और अस्पतालों में बेड की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने रविवार को फैसला किया कि दिल्ली को 500 रेलवे कोच मुहैया कराए जाएंगे. दिल्ली को रेलवे कोच मुहैया होने से बेड्स की संख्या बढ़कर 8 हजार हो जाएगी. रेलवे कोच में वो हर मेडिकल सुविधा होगी जो किसी कोरोना मरीज के इलाज में चाहिए होती हैं.

No comments
have you douth please say to me