राहुल गांधी को लद्दाख के BJP सांसद का जवाब- हां, चीन ने किया कब्जा
aajtak.in
10 जून 2020
1 / 9

लद्दाख में चीनी सेना की घुसपैठ और अतिक्रमण की खबरों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं. मंगलवार को राहुल गांधी ने एक ट्वीट में सवाल किया था कि क्या चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है. अब लद्दाख के बीजेपी सांसद ने इस सवाल का जवाब दिया है.
2 / 9

राहुल गांधी के इस ट्वीट पर लद्दाख से बीजेपी सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने कहा, मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी और कांग्रेस तथ्यों पर आधारित मेरे जवाब से सहमत होंगे और वे दोबारा लोगों को गुमराह करने की कोशिश नहीं करेंगे.
3 / 9

बीजेपी सांसद नामग्याल ने लिखा, "हां, चीनियों ने भारतीय भूभाग पर कब्जा किया है." इसके साथ ही, उन्होंने चीनी कब्जे में भारतीय क्षेत्र की पूरी लिस्ट भी शेयर की. लेकिन इसमें उन्होंने बीजेपी के बजाय कांग्रेस की ही सरकार के कार्यकाल में हुए चीनी अतिक्रमण का जिक्र किया.
I hope @RahulGandhi and @INCIndia will agree with my reply based on facts and hopefully they won't try to mislead again.@BJP4India @BJP4JnK @sambitswaraj @JPNadda @blsanthosh @rajnathsingh @PTI_News
24.7K people are talking about this
4 / 9

बीजेपी सांसद ने कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान भारतीय भू-भाग पर चीनी कब्जे को लेकर निशाना साधा. बीजेपी सांसद ने लिखा, 1962 में कांग्रेसी शासन में अक्साई चिन (37,244 वर्गकिमी) गंवाया, यूपीए कार्यकाल के दौरान चुमूर इलाके में तिया पैंगनाक और चाब्जी घाटी पर चीन ने कब्जा किया और 2008 में चीन की सेना ने डेमजोक में जोरावर किले को नष्ट कर दिया. 2012 में चीन ने यहां निगरानी केंद्र भी स्थापित कर लिए.
5 / 9

लद्दाख से बीजेपी सांसद ने आगे लिखा, 2012 में चीन ने डेमजोक में 13 घर बनाकर एक नई कॉलोनी भी बना दी. 2008-09 में यूपीए सरकार में ही भारत ने दुंगती और डेमचोक के बीच स्थित दूम चेले पर भी चीन ने कब्जा कर लिया.
6 / 9

नामग्याल ने एक नक्शा भी शेयर किया जिसमें डेमजोक इलाके को दिखाया गया है. बीजेपी सांसद ने कहा कि साल 2012 तक कांग्रेस के शासनकाल में चीन ने कई भारतीय भू-भाग में घुसपैठ की.
7 / 9

राहुल गांधी ने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया था, चीनी हमारी सीमा के भीतर घुस आए हैं और लद्दाख के कुछ हिस्से पर कब्जा जमा लिया है. जबकि हमारे पीएम बिल्कुल खामोश हैं और पूरे परिदृश्य से ही गायब हो गए हैं. राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली के दौरान एक टिप्पणी को लेकर भी तंज कसा. अमित शाह ने कहा था कि भारत की सुरक्षा नीति को वैश्विक स्तर पर स्वीकार्यता मिली है. पूरी दुनिया इस बात से सहमत है कि अमेरिका और इजरायल के बाद अगर कोई देश अपनी सीमा की सुरक्षा करने में सक्षम है तो वह भारत है.
8 / 9

राहुल गांधी ने ऊर्दू के शायर मिर्जा गालिब के एक शेर में कुछ बदलाव करके इसका जवाब दिया. उन्होंने लिखा, ''सब को मालूम है 'सीमा' की हक़ीक़त लेकिन, दिल को ख़ुश रखने को, 'शाह-यद' ये ख़्याल अच्छा है.''
9 / 9

लद्दाख में मंगलवार को चीन की सेना पीछे हटी है. इसे मौजूदा तनाव को कम करने की दिशा में संकेत माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैंगोंग में फिंगर इलाके को छोड़कर चीनी सेना दो से तीन किमी पीछे हटी है. भारत ने भी तनाव कम करने के लिए अपने कुछ सैनिक पीछे हटा लिए हैं.
ADVERTISEMENT
कहीं पेड़ गिरे तो कहीं दब गई कार, निसर्ग तूफान से मुंबई परेशान
aajtak.in
03 जून 2020
1 / 5

चक्रवाती तूफान निसर्ग अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन मुंबई समेत महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में तूफान ने काफी नुकसान कर दिया है. मुंबई में तूफान की तबाही की कई तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि तूफान ने किस कदर मायानगरी पर कहर बरपाया है. (फोटो- Shiven khanna)
2 / 5

अभी तक इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है कि तूफान से कितना नुकसान हुआ है. मुंबई में निसर्ग तूफान अलीबाग के तट से टकराया था. अभी मुंबई में तेज बारिश हो रही है और अभी बारिश के जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है. देर रात तक इसमें और तेजी देखी जा सकती है. (फोटो- Shiven khanna)
3 / 5

समुद्री तट से निसर्ग तूफान के टकराने के बाद रत्नागिरी इलाके में समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं. वहीं मुंबई में कारों पर पेड़ गिरने की भी कई तस्वीरें सामने आई हैं. तूफान की गति का अंदाजा लगाया जा सकता है कि काफी गहरे पेड़ भी उखड़ गए. जानकारी के मुताबिक तूफान की गति 100 किमी प्रति घंटे तक मापी गई है. (फोटो- Shiven khanna)
4 / 5

एनडीआरएफ के डीजी एस एन प्रधान ने आजतक को बताया, 'हवा का खतरा जरूर टल गया है, लेकिन बारिश का खतरा अभी भी बना हुआ है. बारिश मुंबई के लिए खतरा बन सकती है. मेरी टीम ने रायगढ़ से मुझे बताया कि वहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल रही है.' (फोटो- Shiven khanna)
5 / 5

एस एन प्रधान बोले, 'अब तूफान से नुकसान का ज्यादा खतरा कम हो गया है. रायगढ़, रत्नागिरी में समय लग सकता है क्योंकि यहां ज्यादा नुकसान हुआ है. अभी तक किसी मौत की कोई रिपोर्ट नहीं आई है. गृह मंत्री और मुख्यमंत्री का उद्देश्य यही था कि किसी की जान न जाए और अभी तक हम कह सकते हैं कि इसमें हम सफल हुए हैं.' (फोटो- Shiven khanna)
शाह से निर्मला तक, ये हैं मोदी सरकार 2.0 के 10 सबसे अहम चेहरे
aajtak.in
24 मई 2020
1 / 11

30 मई को मोदी सरकार 2.0 अपना एक साल पूरा करने जा रही है. मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. इन उपलब्धियों में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा और तीन तलाक को खत्म करने जैसे कड़े कदम उठाने के अलावा नागरिकता संशोधन कानून और बैंकों के विलय से जुड़े फैसले भी शामिल हैं. इसके अलावा कोरोना काल में तमाम कड़े निर्णय लेने और उसके प्रभावी तरीके से लागू करवाने में सफलता हासिल करने की वजह से मोदी सरकार की विश्व भर में काफी प्रशंसा हुई. विश्व के कई बड़े नेता मोदी सरकार के साथ-साथ पीएम मोदी की भी तारीफ कर चुके हैं. लोगों का मानना है कि कोरोना संकट से निपटने में मोदी सरकार काफी हद तक सफल रही. मोदी सरकार के एक साल पूरे होने जा रहे हैं. ऐसे समय में हम आपको इस सरकार के सबसे अहम 10 चेहरों से रूबरू करवा रहे हैं.
2 / 11

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में पार्टी को देश भर में मजबूत करने का श्रेय हासिल करने वाले अमित शाह को इस बार सरकार में सबसे अहम जिम्मेदारी मिली है. अमित शाह देश का गृह मंत्रालय संभाल रहे हैं. राजनीति के जानकारों का मानना है कि अमित शाह की सरकार में यह एंट्री एक बड़ी प्लानिंग का हिस्सा थी. सरकार ने अपनी शुरुआत में ही बता दिया था कि इन पांच सालों में तमाम बड़े और अहम निर्णय लिए जाने हैं. इसलिए गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी भी बहुत खास थी. यही वजह है कि इसके लिए अमित शाह का चुनाव किया गया. पिछले एक साल में उन्होंने अपने फैसलों से यह साबित भी कर दिया है मोदी सरकार में सबसे अहम चेहरे वे ही हैं. जिस तरह उन्होंने धारा 370, तीन तलाक, सीएए और एसपीजी अमेंडमेंट एक्ट को लेकर संसद में और संसद के बाहर सरकार का पक्ष रखा वैसा कोई और दूसरा नहीं कर सकता था.
3 / 11

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पिछली सरकार में गृह मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण विभाग संभाल चुके राजनाथ सिंह को इस बार रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. रक्षा मंत्रालय में खरीद-फरोख्त को सरकार ने काफी आसान बना दिया है. इस तरह देखें तो मोदी सरकार 2.0 में राजनाथ दूसरे अहम चेहरे हैं. बड़ी बैठकों के दौरान राजनाथ अकसर पीएम मोदी के साथ ही नजर आते हैं. यही नहीं कोरोना पर गठित मंत्रिमंडल समूह का नेतृत्व भी राजनाथ सिंह के हाथों में दिया गया. यही नहीं पीएम मोदी द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपयों के आर्थिक पैकेज पर गाइडलाइंस बनाने और उसका ड्राफ्ट तैयार करने की जिम्मेदारी भी राजनाथ सिंह के ही कंधों पर है.
4 / 11

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैसे अहम पद का जिम्मा संभाल रहे अजीत डोभाल का कद मोदी सरकार के किसी वरिष्ठ मंत्री से कमतर नहीं है. वह ऐसे शख्स हैं, जिसके पास हर बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान मिल जाता है. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में कई ऐसे फैसले लिए गए जिनका व्यापक विरोध हुआ लेकिन उसे जिस चतुराई से अजीत डोभाल ने कंट्रोल किया वह किसी मंत्री के बस में नहीं था. धारा 370 हटने के बाद डोभाल ने जम्मू-कश्मीर को संभाला और प्रदेश की जनता से लगातार बातकर उनमें विश्वास जगाया, उसी तरह जब दिल्ली में हिंसा हुई तो उसे संभालने की जिम्मेदारी भी अंत में डोभाल को दी गई. कुल मिलाकर चाहे पूर्वोत्तर में उग्रवाद की कमर तोड़ने की बात हो या जम्मू-कश्मीर में शांति बहाली की, डोभाल हर मोर्चे पर खरे उतरे हैं. हम कह सकते हैं कि अजीत डोभाल के रूप में सरकार के पास एक ऐसा चेहरा है जो सुरक्षा, पुलिसिंग, इंटेलिजेंस हर क्षेत्र में महारत रखता है.
5 / 11

देश के सामने जब एक गंभीर आर्थिक संकट मुंह खोले खड़ा है, उस वक्त मोदी सरकार का एक चेहरा हर रोज इस कोशिश में लगा रहता है कि वह कारोबारियों, कामगारों और बैंको को यह यकीन दिला सके कि वे सुरक्षित हैं. जी हां हम देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बात कर रहे हैं. जेएनयू से अर्थशास्त्र की पढ़ाई कर चुकीं निर्मला सीतारमण की पदोन्नति बीजेपी में काफी तेजी से हुई है. निर्मला ने 2006 में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी. 2010 में उन्हें बीजेपी प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई. उसके बाद जिस तरह उन्होंने पार्टी का पक्ष रखना शुरू किया, उससे लोगों को लगने लगा कि बीजेपी को दूसरी सुषमा स्वराज मिल गईं. यही वजह रही कि 2014 में उन्हें पहले वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई. लेकिन सितंबर 2017 में रक्षा मंत्रालय जैसा अहम पद दे दिया गया. विपक्षियों ने राफेल सौदे को लेकर उन्हें कई बार घेरने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हर बार मुंह तोड़ जवाब दिया. उनकी प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल करने के लिए मोदी सरकार के इस कार्यकाल में उन्हें वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई. यह इसलिए भी अहम है क्योंकि इस बार सरकार की कोशिश थी कि भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाकर विश्व के सामने एक उदाहरण पेश किया जाए.
6 / 11

मोदी सरकार 2.0 में पीयूष गोयल की छवि भी काफी रसूख वाली है. यहां बता दें कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में इन्होंने ऊर्जा, कोयला और नवीन ऊर्जा मंत्रालय जैसे अहम विभाग संभाले थे. इसके अलावा स्वर्गीय अरुण जेटली की अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय का प्रभार भी इन्हें ही दिया गया था. ऊर्जा और कोयला मंत्रालय में उठाए गए कुछ बड़े कदमों की वजह से दूसरे कार्यकाल में उन्हें भारत की लाइफलाइन मानी जाने वाली भारतीय रेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भी पीयूष गोयल के ही खाते में हैं. रेल मंत्री के तौर पर भी उनकी मिसाल लंबे समय तक दी जाएगी. दरअसल जिस जिम्मेदारी से उन्होंने कोरोना काल में रेलवे के संसाधनों का इस्तेमाल किया, वह काबिले तारीफ रहा है. पहले उन्होंने रेलवे की बोगियों में आइसोलेशन वार्ड बनवाए. उसके बाद रेलवे के कई कारखानों में सैनिटाइजर, पीपीई किट और मास्क जैसी जरूरी चीजों के निर्माण की भी खबरें सामने आईं. इसके बाद रेलवे ने प्रवासी मजदूरों की समस्या दूर करने के लिए श्रमिक दिवस के मौके पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा कर दुनिया भर के सामने एक बड़ा उदाहरण पेश किया.
7 / 11

देश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है. जिस वक्त पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है, उस वक्त विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में चेयरमैन बनना किसी भी भारतीय के लिए गर्व की बात होगी. यह मुकाम हासिल कर डॉ हर्षवर्धन ने हमें कोरोना काल में भी खुश होने का एक अच्छा मौका दिया है. मौजूदा वक्त में भी डब्ल्यूएचओ कोरोना से जंग में काफी अहम रोल निभा रहा है. ऐसे में देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का डब्ल्यूएचओ एक्जीक्यूटिव बोर्ड का अध्यक्ष चुना जाना काफी खास है. कोरोना से निपटने में भी स्वास्थ्य मंत्री की मेहनत अब रंग लाती दिख रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े दावा करते हैं कि कठिन परिस्थितियां होने के बावजूद भी मोदी सरकार देश में कोरोना के कहर को रोकने में काफी हद तक सफल रही है. भारत में कोरोना वायरस के मामले दुनिया में सबसे कम हैं. प्रति लाख जनसंख्या का वैश्विक औसत जहां 62 है वहीं भारत में यह औसत 7.9 है. यही नहीं भारत में कोरोना की वजह से होने वाली मृत्यु दर भी वैश्विक औसत 4.2 के मुकाबले 0.2 प्रति लाख व्यक्ति है. कोविड- 19 की रिकवरी दर भी सुधर कर अब 41 फीसदी तक हो चुकी है.
8 / 11

सुब्रमण्यम जयशंकर जनवरी 2015 से जनवरी 2018 तक विदेश सचिव के पद पर कार्यरत थे. 2017 में चीन के साथ डोकलाम में उभरे विवाद को सुलटाने में उनकी अहम भूमिका रही थी. शायद यही वजह थी कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में विदेश मंत्री के तौर पर उनकी एंट्री ने सबको चौंका दिया था. विदेश मंत्री का पदभार संभालने के बाद एस जयशंकर के नेतृत्व में भारत ने बड़े मुद्दों पर दुनियाभर से समर्थन हासिल किया है. नए भारत के लिए विदेश नीति में कुछ बदलाव भी किए. इसके अलावा पाकिस्तान को अलग-थलग करने भी कामयाबी हासिल की. इसके अलावा कई पड़ोसी मुल्कों का दौरा भी किया ताकि पड़ोसी पहले की नीति को आगे बढ़ाया जा सके. कोरोना काल में विदेश मंत्री ने प्रवासी भारतीयों की मदद के लिए कई प्रयास किए. वंदे भारत मिशन चलाया जिसके जरिए कई देशों से भारतीय वापस लौट रहे हैं. इसके अलावा दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात कर वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की हरसंभव मदद की कोशिशें भी कीं.
9 / 11

सड़क परिवहन और राजमार्ग के अलावा जहाजरानी मंत्रालय संभाल रहे नितिन गडकरी की भूमिका भी मोदी सरकार में काफी अहम है. कई सारे हाईवे और एक्सप्रेस-वे उनके कार्यकाल में बन रहे हैं. जिसकी मदद से नए भारत के निर्माण में काफी गति मिल रही है. इसके अलावा लघु, छोटे और मझोले उद्योगों की जिम्मेदारी भी नितिन गडकरी के कंधों पर ही है. कोरोना संकट में सबसे बड़ी दिक्कत ऐसे ही उद्योगों को उठानी पड़ रही है. इस वजह से आने वाले दिनों में गडकरी द्वारा लिए गए फैसले काफी अहम होने वाले हैं. क्योंकि एमसएमई सेक्टर से ही सबसे ज्यादा गरीब मजदूर जुड़े होते हैं. इन्हें इस समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. एमएसएमई सेक्टर को फिर से चमकाने के लिए कार्य योजना पर काम शुरू हो चुका है. गडकरी ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी कई कदम उठाए हैं. इसके अलावा प्रदूषण की रोकथाम के लिए गाड़ियों के नए मानक तय करने का उनका फैसला भी काफी सराहनीय रहा है. अब उन्होंने संकेत दिए हैं कि भारत में जल्द ही वाहन कबाड़ नीति आने वाली है. जिसके तहत पुराने वाहनों को कबाड़ में तब्दील किया जाएगा.
10 / 11

हम हमेशा से पढ़ते आए हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है. ऐसे में देश में कृषि मंत्री का पद भी काफी अहम होता है. इसी वजह से मोदी सरकार 2.0 में यह जिम्मेदारी बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह तोमर को दी गई है. तोमर के बारे में कहा जाता है कि वे बात करने की बजाए काम को तवज्जो देने वाले नेता हैं. शायद यही वजह है कि चकाचौंध से दूर वे कृषि कल्याण के कामों में लगे हुए हैं. मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है और तोमर के नेतृत्व में कृषि मंत्रालय इसे पूरा करने के लिए काफी मेहनत कर रहा है. इसके अलावा हाल ही में मध्य प्रदेश में हुए तख्ता पलट में भी नरेन्द्र सिंह तोमर की भूमिका काफी अहम मानी जाती है. कहा जाता है कि पूरे तख्ता पलट की कहानी इन्होंने ही लिखी थी. सिंधिया की नाराजगी का अंदाजा लगते ही तोमर ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने के काम में जुट गए थे. ऐसा भी कहा जा रहा है कि कुछ दिनों से तोमर के दिल्ली के घर पर मध्य प्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं का आना-जाना बढ़ गया था. इसके अलावा तोमर भी अपने क्षेत्र ग्वालियर का बार-बार दौरा कर रहे थे.
11 / 11

मोदी सरकार 2.0 में कानून और न्याय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के साथ-साथ संचार विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे रविशंकर प्रसाद के बारे में सबसे रोचक बात यह है कि उन्होंने पटना साहिब सीट से 2019 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि राज्यसभा में वे 2000 के बाद 2018 तक लगातार चार बार (2000, 2006, 2012 और 2018) पहुंचे. पेशे से वकील रहे रविशंकर प्रसाद अटल सरकार के साथ ही साथ मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. रविशंकर प्रसाद सरकार का पक्ष रखना बखूबी जानते हैं. वकालत से ताल्लुक रखने की वजह से टीवी डिबेट इत्यादि में भी उनका ही पलड़ा भारी रहता है. 2022 तक देश के सभी गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने के लिए रविशंकर प्रसाद ने राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन की शुरूआत की थी. उनका यह कदम सभी के लिए किफायती और सर्वसुलभ ब्रॉडबैंड उपलब्ध कराने में काफी मददगार साबित होगा.
ADVERTISEMENT
लिपुलेख: नेपाल के साथ आईं मनीषा कोइराला तो स्वराज कौशल ने पूछे तीखे सवाल
aajtak.in
21 मई 2020
1 / 10

भारत के 8 मई को कैलाश मानसरोवर रोड लिंक का उद्घाटन करने के बाद से काठमांडू-नई दिल्ली के बीच सीमा विवाद को लेकर तनातनी चल रही है. नेपाल ने लिपुलेख में सड़क बनाने के कदम पर कड़ी आपत्ति जताई थी और फिर अपने देश का नया नक्शा जारी कर उसमें भारत के तीन इलाकों (कालापानी, लिपुलेख, लिम्पियाधुरा) को भी शामिल कर दिया. नेपाल के नया नक्शा जारी करने पर बॉलीवुड ऐक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने खुशी जताई थी. अब मनीषा कोइराला की टिप्पणी को लेकर भारत की दिवंगत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने कई ट्वीट किए हैं.
2 / 10

मनीषा कोइराला नेपाल से ताल्लुक रखती हैं और हिंदी फिल्मों के साथ-साथ बहुत सी नेपाली फिल्मों में भी काम किया है. नेपाल को समर्थन करने वाले ट्वीट पर उन्हें ट्रोल भी किया गया.
3 / 10

मनीषा ने नेपाल के विदेश मंत्री के ट्वीट को टैग करते हुए ट्वीट किया था, "हमारे छोटे से देश का गौरव रखने के लिए शुक्रिया. मैं सभी तीन महान देशों के बीच शांतिपूर्ण और सम्मानजनक बातचीत की उम्मीद करती हूं."
4 / 10

मनीषा कोइराला ने भारत, नेपाल के मुद्दे में चीन को शामिल कर स्वराज कौशल को नाराज कर दिया. स्वराज कौशल ने मनीषा कोइराला के परिवार से करीबी संबंध और उनसे जुड़ीं तमाम यादों का जिक्र किया. इसके बाद, उन्होंने भारत-नेपाल के संबंध में मनीषा कोइराला को तमाम सबक भी दिए.
5 / 10

स्वराज कौशल ने लिखा, मेरी बच्ची मनीषा कोइराला मैं तुमसे बहस नहीं कर सकता हूं. मैंने तुम्हें हमेशा अपनी बेटी की तरह समझा है. तुमने हमें 1942- ए लव स्टोरी के प्रीमियर पर आमंत्रित किया था. मैं फिल्म के लिए नहीं रुका था लेकिन सुषमा ने पूरी फिल्म देखी थी और तुम्हारी गोद में मेरी बेटी बांसुरी थी. यह 27 साल पहले की बात है. 1977 में तुम लोग साकेत में एपीजे स्कूल में पढ़ते थे. तुम्हारे पिता प्रकाश कोइराला मेरे भाई की तरह हैं और तुम्हारी मां मेरी भाभी और दोस्त रही हैं. हमने बहुत सा मुश्किल वक्त एक साथ काटा है.
6 / 10

स्वराज कौशल ने लिखा, तुम्हारे दादा बी.पी. कोइराला को जब एम्स में कैंसर का पता चला तो उस वक्त मैं उनके साथ ही था. मुझे याद है कि बीपी ने मुझसे कहा था कि उन्हें एडवांस स्टेज का कैंसर है और उनके पास सिर्फ 6 महीने की जिंदगी बची है. मैं परेशान था लेकिन उनके चेहरे पर निराशा का कोई भाव नहीं था. मुझे तुम्हारे परिवार के गौरवशाली परंपरा के बारे में पता है. तुम्हारे दादा बीपी कोइराला, उनके ही नाम वाले भाई बीपी कोइराला और सबसे छोटे भाई जीपी कोइराला तीनों नेपाल के प्रधानमंत्री बने. तुम्हारी चाची और मेरी दोस्त शैलजा आचार्या भी नेपाल की उप प्रधानमंत्री बनी थीं.
7 / 10

स्वराज कौशल ने मनीषा कोइराला के परिवार के संघर्ष का जिक्र करते हुए लिखा, तुम्हारे दादा बीपी 18 सालों तक जेल में रहे थे. हिंदू राष्ट्र नेपाल में एक ब्राह्मण को फांसी पर नहीं चढ़ाया जा सकता था इसलिए उनकी जान बख्श दी गई. प्रकाश कोइराला भी नेपाली कांग्रेस के संघर्ष में हमेशा साथ रहे. मैं हम सबके बारे में सोचता हूं. जेपी, लोहिया, चंद्रशेखर जी, जॉर्ज फर्नांडीज.. चंद्रशेखर ने सबसे ज्यादा संघर्ष किया. 1973 में मैं भी नेपाल में कई हफ्तों तक रहा था और राजमहल की तह तक पहुंचा था. हम लोकतंत्र के तुम्हारे संघर्ष में साथ थे. तब वहां भारत और भारतीयों के लिए कुछ नहीं था. जब आपका राजा से समझौता हो गया तो हमने और कुछ नहीं मांगा. लेकिन हमने एक सांसद के तौर पर आपके विचारों को सुना तो परेशान थे लेकिन फिर सोचा कि ये नेपाल की राजनीति की बाध्यताएं हैं.
8 / 10

स्वराज ने ट्वीट में कहा, भारतीयों को ये पता होना चाहिए कि दुनिया के इकलौते हिंदू राष्ट्र को खत्म करने के लिए साजिशें हो रही थीं. उन्होंने माओवादियों के साथ गठजोड़ किया. उन्होंने हिंदू राष्ट्र को तबाह कर दिया. उनका मिशन पूरा हो गया था. इसका नतीजा ये हुआ कि अब कम्युनिस्ट भारत के खिलाफ चीन का इस्तेमाल कर रहे हैं और चीन भारत के खिलाफ कम्युनिस्टों का इस्तेमाल कर रहा है. पारंपरिक तौर पर चीन की भारत से सीमा हिमालय तक थी लेकिन अब भारत के साथ चीन की सीमा बीरगंज तक सिमट गई है.
9 / 10

स्वराज ने मनीषा से सवाल किया, "भारत को नेपाल से शिकायतें हो सकती हैं और नेपाल को भारत के साथ गंभीर मसले हो सकते हैं लेकिन ये भारत और नेपाल के बीच का मामला है. तुम इसमें चीन को कैसे ला सकती हो? ये हम सबके लिए बुरा है. नेपाल के लिए भी ये अच्छा नहीं है. जब तुम चीन को बीच में लाती हो तो हमारे कई सौ सालों के पुराने बंधन को बर्बाद कर रही होती हो. हमारी साझा विरासत को नुकसान पहुंचाती हो. सबसे जरूरी बात कि तुम अपने ही देश की संप्रभुता की स्थिति को कमजोर कर देती हो."

No comments
have you douth please say to me