AAP सांसद संजय सिंह बोले- अरविंद केजरीवाल डायबिटिक, आइसोलेट रहने की सलाह
AAP सांसद संजय सिंह बोले- अरविंद केजरीवाल डायबिटिक, आइसोलेट र
- केजरीवाल को हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत
- डायबिटिक अरविंद केजरीवाल को आइसोलेट रहने की सलाह
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है. सीएम केजरीवाल को रविवार से हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है. अब उनका कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा. कल दोपहर से सारी मीटिंग कैंसिल कर दी गई और सीएम केजरीवाल ने किसी से मुलाकात नहीं की. उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर लिया है.
इस मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुखार है और उन्हें खराश की दिक्कत है. कल से ही वह अपने आवास पर आइसोलेट हैं. कल उनका कोरोना टेस्ट होगा. वह डायबिटिक भी हैं.
संजय सिंह ने कहा, 'कल दोपहर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत कुछ खराब है. उनको बुखार है, गले में दर्द भी है. इसके कारण उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है. अलग रखा है. कल दोपहर से बैठकें जो हैं वो कैंसिल हो गई हैं. कल यानी आने वाली 9 तारीख को उनका टेस्ट होगा. एक तरफ वो डायबिटिज हैं बहुत लंबे समय से, इसलिए डॉक्टरों ने सलाह दी है कि अभी किसी प्रकार की कोई बैठक न करें. अपने आप को आइसोलेट रखें, घर में अपने आपको अलग रखें.'
संजय सिंह ने बताया, 'कल उनका (अरविंद केजरीवाल) कोरोना टेस्ट होगा. उसके आधार पर जो जांच रिपोर्ट आएगी तो कुछ पता चलेगा. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सब कुछ ठीक निकले. वह जल्द ही स्वस्थ होकर अपने काम पर वापस आएं. और भी मंत्री हैं, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया हैं तो काम काज पर कोई असर नहीं पड़ेगा. दिल्ली के स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर काम चल रहा है वो चलता रहेगा.'
वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री को कल से बुखार और गले में थोड़ी दिक्कत है. कल दोपहर (रविवार) से उन्होंने खुद को आइसोलेट कर रखा है. कल दोपहर बाद जितनी मीटिंग्स थीं, सब कैंसिल कर दी गई हैं. डॉक्टरों ने सलाह दी है कि कल उनका कोरोना का टेस्ट होगा. उसके बाद ही हम कुछ बता पाएंगे कि उन्हें क्या दिक्कत है. लेकिन हम सब ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि वो सकुशल रहें और जल्दी से स्वस्थ होकर वापस उसी तरह काम पर लौटें जैसे दिल्ली के लिए करते रहे हैं.

No comments
have you douth please say to me