भारतीय मौसम विभाग (IMD)ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कुछ उत्तरी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यह भविष्यवाणी भी की है कि अगले 48 घंटे में मानसून इन इलाकों से टकराएगा। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा है कि अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में मानसून दस्तक दे सकता है क्योंकि यहां परिस्थितियां अनुकूल हैं।
आईएमडी ने कहा है कि मानसून की तीव्रता के अनुसार कलर कोडिड चेतावनी चार तरह से जारी की जाती है, जिसमें ग्रीन, येलो, ऑरेंज और आखिरी लाल रंग की होती है। अधिकारियों को तैयार करने के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया जाता है। इस चेतावनी के अनुसार पूर्वानुमान के भारी बारिश से बहुत भारी वर्षा का अनुमान होता है।
बुधवार सुबह राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36 और 29 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी के निचले छोर पर है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज (बुधवार को) हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर के हिमालय क्षेत्र, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश बारिश हो सकती है। पूर्वानुमानित तारीख से कुछ दिन पहले उत्तरी राज्यों में मानसून आने की संभावना है। यह एक चक्रवात के चलते हो रहा है, जो 19 जून और 20 जून को दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है।

इससे पहले बुधवार को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन नायर राजीवन ने ट्वीट कर बताया कि हिमालय और उत्तर पूर्व क्षेत्र की तलहटी में मानसून गतिविधि स्थानांतरित होने वाली हैं। 25 से 28 जून तक इस क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ की संभावना है। 1 जून को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी और समय पर शुरुआत हुई जो चार महीने तक जारी रहेगा। राजीवन ने कहा कि 26 जून से केरल में फिर से भारी बारिश हो सकती है।
aak ka ,mausam samachar
Reviewed by covid 19
on
June 24, 2020
Rating: 5
No comments
have you douth please say to me