All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

डाक विभाग में 4166 पदों पर वैकेंसी, बिना एग्जाम के मिलेगी सरकारी नौकरी

डाक विभाग में 4166 पदों पर वैकेंसी, बिना एग्जाम के मिलेगी  सरकारी नौकरी

Indian Post Office Recruitment 2020 News Updates: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग में आवेदन करने का शानदार मौका है. दरअसल, हरियाणा पोस्टल सर्किल, मध्य प्रदेश पोस्टल सर्किल और उत्तराखंड पोस्टल सर्किल में 4100 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली हैं.

Sarkari Naukri, Indian Post Office Recruitment 2020 (डाक विभाग में नौकरी)Sarkari Naukri, Indian Post Office Recruitment 2020 (डाक विभाग में नौकरी)

Post Office Recruitment 2020: भारतीय डाक विभाग में हजारों पदों पर बंपर वैकेंसियां निकली हैं. इस भर्ती के तहत हरियाणा पोस्टल सर्किल, मध्य प्रदेश पोस्टल सर्किल और उत्तराखंड पोस्टल सर्किल में 4100 से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. अच्छी बात ये है कि इन पदों पर नौकरी के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए आवेदन करने का शानदार मौका है. आइए जानते हैं डाक विभाग (India Post) में नौकरी से जुड़ी अहम जानकारियां.
किस पोस्टल सर्किल में कितनी वैकेंसी?
हरियाणा पोस्टल सर्किल में पदों की संख्या- 608
मध्य प्रदेश पोस्टल सर्किल में पदों की संख्या - 2,834
उत्तराखंड पोस्टल सर्किल में पदों की संख्या - 724
तीनों राज्यों में पदों की कुल संख्या - 4,166
India Post Dak Vibhag Bharti 2020: हरियाणा पोस्टल सर्किल में 608 पदों पर भर्ती
भारतीय डाक विभाग के तहत हरियाणा पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों की 608 भर्तियां निकाली गई हैं. ग्रामीण डाक सेवक की इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, डाक सेवक पद भरे जाएंगे. इन पदों पर आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 7 जुलाई 2020 है. इन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जो 10वीं में प्राप्ताकों के आधार पर बनेगी. वहीं, आयु सीमा की बात करें तो आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. इन पदों पर नौकरी से जुड़ी अधिक जानकारी के इस ब्लॉग को फॉलो करे 
Post Office Recruitment 2020: मध्य प्रदेश पोस्टल सर्किल में 2834 पदों पर भर्तियां
भारतीय डाक विभाग के मध्य प्रदेश पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. डाक विभाग में इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 2834 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इन पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ग्रामीण डाक सेवक की इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, डाक सेवक के पद भरे जाएंगे. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 7 जुलाई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर नौकरी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस ब्लॉग को फॉलो करे 
Uttarakhand Postal Circle Recruitment 2020: उत्तराखंड पोस्टल सर्किल में 724 पदों पर वैकेंसी
उत्तराखंड पोस्टल सर्कल ने 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत बीपीएम/एबीपीएम/ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर 724 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. इसके लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही 10वीं कक्षा में उसका एक स्थानीय और अंग्रेजी भाषा में भी पास होना अनिवार्य है. उत्तराखंड पोस्टल सर्कल भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है. आयु की गणना 8 जून 2020 के आधार पर की जाएगी. जीडीएस बीपीएम के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये से 14,500 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा. जबकि जीडीएस एबीपीएम के लिए 10,000 रुपये से 12,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा. इन पदों पर नौकरी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए \इस ब्लॉग को फॉलो करे 

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...