All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

गर्मी का कहर जारी, पारा पहुंचा 38 पार तेज धूप के कारण सुबह-शाम को ही घरों से निकल रहे लोग

गर्मी का कहर कम होने की बजाए बढ़ता ही जा रहा है। दोपहर में लू के थपेड़े लोगों को परेशान करते नजर आते हैं। हालांकि लोग गर्मी से राहत के लिए मौसम में परिवर्तन का इंतजार कर रहे हैं। लू से बचने के लिए हर कोई अपने घरों में दुबका नजर आता है। गर्मी का असर बुधवार को भी क्षेत्र में देखने को मिला। राहगीर व दुपहिया वाहन चालक अपने चेहरे व शरीर को ढांपकर अपना गंतव्य तय करते नजर आए।

तपती गर्मी का कहर लोगों ही नहीं पशु-पंक्षियों पर भी देखने को मिल रहा है। गर्मी में पशु-पक्षी पानी के लिए भटकते नजर आते हैं। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप रही। 09 बजे से जलती व चुभती गर्मी से आमजन बहते पसीने से परेशान दिखे। भीषण गर्मी से सरकारी दफ्तरों में पहुंचे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पंखों भी गर्म हवा दे रहे हैं।

भीषण गर्मी के कारण बाजार में पसर रहा सन्नाटा: भीषण गर्मी के कारण लोग बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। लोग दिन के नौ बजे के बाद ही तीखी धूप के कारण परेशान हो रहे हैं। दिन के 09 बजे के बाद लोग घरो से निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं और शाम को दिन ढलने के बाद ही लोग बाहर निकलना पसंद कर रहे हैं। इसका असर बाजारों पर साफ दिखाई पड़ रहा है।

पहाड़ी इलाकों में गहराया पेयजल संकट: भीषण गर्मी में शेखपुरा शहरवासियों के सामने पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा हैं। शेखपुरा शहर के निवासी पूरी तरह से पहाड़ की तलहटी में बसे होने के कारण हर साल गर्मी के मौसम में पानी की किल्ल्त का सामना करने को मजबूर होती है। पेयजलापूर्ति का व्यवस्था होने के बाद भी गर्मी में लगातार गिर रहे जलस्तर के कारण पानी की किल्लत झेलने को मजबूर हैं।

अस्पताल में बढ़ रही है मरीजों की संख्या: गर्मी के तेवर तीखे होने के साथ ही रोगियों की संख्या बढ़ने की संभावना बढ़ गई हैं। वहीं सरकारी अस्पतालों में भी जेनरल ओपीडी का संचालन शरू हो गया हो गया है। धीरे-धीरे मरीज की संख्या भी बढ़ने लगी है। इस लॉक डाउन के कारण मरीजों को कई मुश्किलों का सामना कर सदर अस्पताल पहुंचे रहे। इसके साथ ही सूर्य भगवान के बढ़ते प्रकोप के कारण और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं वाहन आदि की सुविधा अधिक नहीं होने के कारण मरीज आसपास के गांव से किसी तरह इलाज कराने छाता लेकर पहुंच रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Heat continues to wreak havoc


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AeXxy3 https://ift.tt/3fdhnbD Dainik Bhaskar June 10, 2020 at 04:45PM दैनिक भास्कर,,1733

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...