दिल्ली में कोरोना के पिछले २४ में 1859 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 93 की मौत
दिल्ली में कोरोना के पिछले २४ में 1859 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 93 की मौत
- 1837 पहुंची मृतकों की तादाद
- अब तक 16500 संक्रमित स्वस्थ
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1859 नए मामले सामने आए हैं. वहीं इस अवधि में 93 संक्रमितों की मौत हो गई है. यह अब तक एक दिन में हुई मौत की सबसे अधिक संख्या है.
दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पहले हुए 344 मौत के मामलों की लेट रिपोर्टिंग हुई है. इसके बाद डेथ ऑडिट कमेटी ने इन मामलों को अप्रूव किया और फिर आज सरकार ने इन मामलों को अपने हेल्थ बुलेटिन में शामिल किया है. इसके साथ ही अब दिल्ली में कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की तादाद 1837 पहुंच गई है.

No comments
have you douth please say to me