पढ़िए 16 जून के दिन मंगलवार शाम की 5 बड़ी खबरें
पढ़िए 16 जून के दिन मंगलवार शाम की 5 बड़ी खबरें
1
भारत और चीन के बीच पिछले काफी वक्त से लद्दाख में जारी विवाद अब और भी गहरा गया है. सोमवार रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई है. इस झड़प में भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं. ये घटना तब हुई जब सोमवार रात को गलवान घाटी के पास जब दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद सबकुछ सामान्य होने की स्थिति आगे बढ़ रह थी.
भारत-चीन के बीच LAC पर गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान आया है. उन्होंने कहा कि इस झड़प में तीन बहादुर शहीदों के साथ देश खड़ा है. शहीदों के परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बुधवार को होने वाली बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल होने पर संस्पेंस है. बताया जा रहा है कि सीएम ममता इस बैठक से दूर रह सकती हैं. तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, कल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होने वाली बैठक में वक्ताओं की सूची में ममता बनर्जी का नाम नहीं है.
भारत और चीन के बीच लद्दाख बॉर्डर पर गलवान घाटी के पास हालात गंभीर हो गए हैं. सोमवार रात को यहां भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई, इसमें भारत के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं. इस बीच सूत्रों की मानें, तो चीनी सैनिकों ने इस दौरान कीलें लगी लठों से जवानों पर हमला किया.
सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के बीजेपी विधायक पाबूभा माणक को अयोग्य करार देने संबंधी हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. गुजरात के द्वारका से विधायक पाबूभा माणक ने राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर हाई कोर्ट के पिछले साल 12 अप्रैल के आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया था.

No comments
have you douth please say to me